समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के विदेशमंत्री फैसल बिन फरहान ने मिस्र की राजधानी काहेरा में अपने मिस्री समकक्ष सामेह शुक्री के साथ एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा कि जार्डन में ईरान और सऊदी अरब के विशेषज्ञों के मध्य किसी प्रकार की मुलाकात नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि जार्डन ने अभी जल्द ही एक सुरक्षा कांफ्रेन्स की मेज़बानी की है जिसमें सभी देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
जार्डन की सरकारी न्यूज़ एजेन्सी ने कई दिन पहले दावा किया था कि उसने जार्डन की राजधानी अम्मान में ईरानी और सऊदी अधिकारियों के मध्य एक बैठक की मेज़बानी की थी। इसी प्रकार इस सूत्र ने दावा किया था कि इस बैठक में ईरान और सऊदी अधिकारियों ने सुरक्षा और विश्वास बहाली सहित कुछ मामलों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया था।
विदेशमंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने अक्तूबर में कहा था कि ईरान और सऊदी अरब के मध्य होने वाला अब तक की वार्ता प्रक्रिया अच्छी रही है।